पटना- मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में रेड अलर्ट और 26 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे खासकर सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है।
रेड अलर्ट वाले जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं। इन इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अन्य 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले शामिल हैं। इन जिलों में कोहरे की स्थिति अपेक्षाकृत कम गंभीर मानी जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में फिलहाल शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। ठंडी हवाओं और धूप की कमी के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।








