रांची- जदयू विधायक और वरिष्ठ नेता सरयू राय ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है वह अपने हिसाब से चल रही है. वो जनता की सुविधाओं का ख्याल नहीं रख रही है.
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की यह जिम्मेदारी होती है कि विपक्ष से समन्वय बनाकर सरकार चलाए, लेकिन वर्तमान सरकार सिर्फ केंद्र सरकार की कमियां याद दिला रही है और स्वयं अपने दायित्वों को निभाने में काफी पीछे है.
वहीं गुमला में एक गर्भवती महिला की गई जान और बाबूलाल मरांडी के द्वारा सत्ता पक्ष पर उठाए गए सवाल को लेकर जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि आज भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छी नहीं है. वर्तमान सरकार सिर्फ रूमानी घोषणाएं कर रही हैं. यह वो घोषणाएं हैं जो कभी भी पूरी नहीं हो सकती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं उन्होंने रिम्स में हटाए जा रहे अतिक्रमण के मामले पर कहा कि यह अब तक की सभी सरकारों की गलती है. जब अतिक्रमण हो रहा था तो उस समय सरकार ने रोक नहीं लगाई और जब लोगों के मकान बन गए तो अब तोड़ा जा रहा है.
वहीं नितिन नबीन के बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेएमएम के तंज के सवाल पर विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि जेएमएम यदि वंशवाद की बात करती है तो यह हंसने योग्य है. उन्होंने नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और इसे भाजपा का सही निर्णय भी बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








