नालंदा- नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं. बाइक सवार दो दोस्त सहित 3 लोगों सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. घटना दीपनगर और नूरसराय थाना क्षेत्र की है. हादसे की खबर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया.
पहली घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के चकरसलपुर गांव के निकट NH-20 की है. जब बाइक सवार दो युवकों की तेज रफ्तार ट्रक के साथ टक्कर हो गई. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों की शिनाख्त बिहार थाना क्षेत्र खंदकपर मोहल्ला निवासी संजय कुमार के 21 वर्षीय पुत्र शानू कुमार और लहेरी थाना क्षेत्र निवासी उदयशंकर प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि व्यवसाय के सिलसिले में दोनों दोस्त बाइक से घर की ओर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है.
दूसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र यमुनापुर गांव के समीप की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दैनिक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान सिरसिया बिगहा गांव निवासी स्व. नंद यादव के 50 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव उर्फ नाटू के तौर पर किया गया है.








