रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 33 प्रस्तावों पर मंजूरी प्रदान की गई.
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने धान अधिप्राप्ति योजना की मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत किसानों को अब किश्तों में नहीं बल्कि 48 घंटे में पूर्ण भुगतान हो जायेगा.
इसके लिए कुल 48 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है. इस साल 15 दिसंबर से धान खरीद की संभावना है. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की राशि में वृद्धि करने का फैसला किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा के पीटी परीक्षा में सफल होकर मुख्य और साक्षात्कार परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए एक लाख रुपया एकमुश्त मिलता था उसे बढ़ाकर डेढ लाख किया गया है.
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने जानकारी देते हुए कहा कि इसके अलावे कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजकीय मेला आयोजन हेतू संशोधित मार्गदर्शिका की स्वीकृति प्रदान की है.
इसके तहत दो कैटेगरी में पर्यटन महोत्सव और सांस्कृतिक मेला के रूप में रखा गया है. पर्यटन महोत्सव में अधिकतम निर्धारित राशि 80 लाख रखी गई है, वहीं सांस्कृतिक मेला के लिए 70 लाख है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








