डेस्क- लखनऊ में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को धमकी मिली है. अभिनेता के पास अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई. कॉल पर अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. इस धमकी में पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत दी गई है.
पवन सिंह का रविवार को बिग बॉस के फाइनल में परफॉर्मेंस है. बताया जा रहा है कि पवन सिंह सलमान खान के शो के फाइनल में परफॉर्म करने की तैयारी में जुटे हुए थे.
इस बीच उनके पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक धमकी भरा कॉल आता है. जिसमें उन्हें धमकी दी जाती है. अज्ञात व्यक्ति ने स्पष्ट तौर पर सलमान खान का नाम लेकर उन्हें चेतावनी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस धमकी भरे कॉल में कहा गया कि अगर सलमान खान के साथ मंच साझा किया तो वह आगे कभी काम नहीं कर पाएंगे. फिलहाल अभिनेता की टीम के द्वारा पुलिस को इस मामले से अवगत कराया जा रहा है.








