बेगूसराय- अवैध रूप से बसे ढांचों पर चल रहे बुलडोजर एक्शन के दौरान एक बेहद अजीब मामला सामने आया है. लोहिया नगर गुमटी के पास जेसीबी से झोपड़ी और चाय दुकान हटाए जाने के दौरान एक युवक अचानक कैमरे के सामने पहुंच गया और अपने सिर की लंबी चोटी काट ली. युवक ने गुस्से में अपना पीला गमछा भी उतारकर एक कुत्ते के गले में डाल दिया. यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बुलडोजर कार्रवाई के बीच कुंदन महतो नाम के युवक ने कहा कि वह 10 साल से चोटी रखता था और इसे उसने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को देखकर रखा था.
लेकिन जब उसका घर और चाय दुकान जेसीबी से तोड़ दी गई, तो नाराज होकर उसने मौके पर ही अपनी चोटी काट ली और सरकार पर जमकर भड़ास निकाली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युवक ने पीला गमछा उतारकर एक कुत्ते के गले में डालते हुए कहा कि हिंदू धर्म में इस गमछे का विशेष महत्व है, लेकिन अब उसे यह गमछा भी पसंद नहीं है.
उसने कहा कि वह जातिवाद नहीं करता, लेकिन उसे “चोटी वाली सरकार” से तकलीफ है. युवक ने कहा, मेरे घर ले लिए हैं, इससे बड़ा क्या अपमान होगा? यह गमछा भी ले लीजिए, चोटी भी ले लीजिए।
कुंदन ने कहा कि वह मोदी, नीतीश और गिरिराज सिंह का समर्थक रहा है। उसने कहा कि उसका घर और चाय की दुकान हटाने से उसका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








