बिहार- बिहार के बेतिया में नाव हादसा हुआ है. नाव पर सवार 15 से ज्यादा लोग बीच नदी में डूब गए. घटना के बाद चारो तरफ अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से कई लोगों को नदी से बाहर निकाला गया. लेकिन अभी भी एक 17 वर्षीय लड़की और एक 8 वर्षीय बच्ची लापता है. नाव पानी में पूरी तरह से डूब गया है. ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन नदी में डूबे दोनों की तलाश में लगे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि बैरिया के स्थानीय लोग अपने घर आ रहे थे. लगभग 15 से ज्यादा महिला व पुरुष एक छोटी नाव पर सवार थे. तभी अंधेरे में एक बड़े नाव से छोटी नाव टकरा गई, जिससे वह नदी में ही पलट गई. जैसे ही नाव नदी में पलटी चारो तरफ चीख-पुकार मच गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कड़ी मशक्कत कर कई महिलाओं और पुरुषों को नदी से बाहर निकाला. हालांकि 17 वर्षीय पुनिता कुमारी (पिता धर्म यादव) और 8 वर्षीय सुगी कुमारी (पिता रमेश यादव) लापता है.
स्थानीय गोताखोर और घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है. अंधेरा होने के कारण अभी तक दोनों का कोई अता-पता नहीं चला है. वहीं नाव भी नदी में पूरी तरह से विलीन हो गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाव पर सवार सभी लोग बैरिया से नदी पार कर दियारा इलाके में मवेशियों के लिए चारा काटने गए थे. शाम का समय हो चूका था, जिस कारण एक छोटी नाव पर लगभग 15 से 20 लोग सवार हो गये. जबकि नाव की क्षमता 5 से 6 लोगों की ही थी. नाव पर सवार सभी बैरिया प्रखंड के पखनाहा डुमरिया वार्ड नंबर 11 और 8 के रहने वाले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








