डेस्क- संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन रोचक वाकये हुए. शून्यकाल के दौरान जब सभापति ने आसन से बोलने के लिए नाम लिया, टॉपिक भी बताया, तब बोलने के लिए खड़ी हुई सांसद ने कहा कि मेरे पास वो है नहीं जो बोलना है.
दरअसल, हुआ यह कि राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सभापति ने बिहार से बीजेपी सांसद धर्मशीला गुप्ता का नाम लिया. सभापति ने बिहार में नेचुरोपैथी इंस्टीट्यूट की स्थापना से जुड़ा विषय भी बता दिया.
धर्मशीला गुप्ता बोलने के लिए खड़ी हुईं और कहा कि मेरे पास है नहीं वो, जो बोलना है. इसपर सदन के अन्य सदस्य हंसने लगे. खुद धर्मशीला गुप्ता भी हंसती नजर आईं. उन्होंने कहा कि पेपर नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सभापति ने टॉपिक फिर से दोहराया और कहा कि क्या कोई उनकी मदद कर सकता है. तब धर्मशीला गुप्ता ने कहा- पता नहीं. कहां से ले लेते हैं.








