सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी में दुखद घटना हुई है. जहां एसएसबी भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएबी जवान ने खुदकुशी कर ली. दरअसल जवान ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
भारत नेपाल सीमा के सोनबरसा की यह घटना है. मृतक की शिनाख्त नयन बराल के रूप में हुई है. नयन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के हाबड़ा का रहने वाला है. उसके पिता का नाम नित्यानंद बराल है जबकि गांव गोहालबाटी है.
मिली जानकारी के अनुसार, नयन बराल लरकवा चेक पोस्ट से ड्यूटी कर सुबह 7 बजे बैरक लौटा था. इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. सूत्रों का कहना है कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान चल रहा था. इसी कारण यह खौफनाक कदम उठाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस व एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है.








