पटना- बिहार सरकार द्वारा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने पर बेटे तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
तेज प्रताप यादव ने लिखा, “छोटे भाई (नीतीश कुमार) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया. गिर ही गए, लेकिन इतना नीचे नहीं गिरना था. इतिहास दोनों हाथों में कालिख लिए नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है.”
गौरतलब हो कि राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने बीते मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बजाय वैकल्पिक रूप से 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है. इस आदेश के आने के बाद अब आरजेडी नेताओं और लालू परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इससे पहले नीतीश सरकार के इस निर्णय पर रोहिणी आचार्य ने भी निशाना साधा. रोहिणी ने पोस्ट करते हुए लिखा, सरकार लालू प्रसाद का अपमान कर रही है. रोहिणी ने लिखा, “सुशासन बाबू का विकास मॉडल.
करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद का अपमान करना पहली प्राथमिकता. घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा? सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का सम्मान रखें.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








