पटना- बिहार के शेखपुरा में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मां-बेटा भी शामिल हैं. ट्रक और ऑटो की टक्कर में यह हादसा हुआ है. शेखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसारी बिगहा के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद अफरातफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. 7-8 घायलों को इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया. जख्मी होने वालों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. बताया जाता है कि ये सभी लोग ऑटो में सवार थे. सामने से आ रहे ट्रक से अचानक टक्कर हो गई जिसके बाद कोहराम मच गया. चीख-पुकार मच गई.
मृतकों में टुनटुन यादव की पत्नी आशा देवी (उम्र करीब 55-56 साल) और इनका बेटा राहुल (उम्र करीब 22 साल) है. इन लोगों को किसी काम से पटना जाना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं तीसरे शख्स की पहचान राजकुमार साव के रूप में की गई है. इन तीनों के अलावा महेंद्र मांझी की पत्नी अहिल्या देवी और 17 वर्षीय निशा कुमारी की भी जान गई है. वहीं निशा की बहन प्रिया हादसे में घायल हुई है, जिसका इलाज पावापुरी में चल रहा है.
बताया जाता है कि ऑटो से ये सभी लोग शेखपुरा आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह घटना हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो में 12-13 लोग सवार थे. घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है. वहीं ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








