पटना- बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है. पटना कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन के दौरान खूब हंगामा हुआ. इस बीच पप्पू यादव जमीन पर लेटे नज़र आये.
दरअसल, बिहार चुनाव 2025 रिजल्ट के बाद कांग्रेस में घमासान मचा है. पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया है. शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कई कांग्रेस कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए. इसी दौरान पहुंचे पप्पू यादव जमीन पर लेट गए.
कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को घेरकर नारेबाजी की. पप्पू यादव लगातार नेताओं को समझाते रहे, लेकिन नेता टिकट बेचने का आरोप लगाते रहे. आरोप लगया कि कोसी और सीमांचल के इलाकों में पप्पू यादव की मिलीभगत से गलत प्रत्याशियों को टिकट बेचा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गजानन शाही ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में कांग्रेस ने टिकट बेचने का काम किया. कटिहार पूर्णिया और सीमांचल में पप्पू यादव टिकट बंटवारे में शामिल थे.
उन्होंने कहा, जब हमलोग पप्पू यादव को अपने प्रदर्शन में नहीं बुलाए थे तो उनको यहां आने की क्या जरूरत थी? भले ही राहुल गांधी पप्पू यादव को पसंद करते हों, लेकिन हमलोग कभी पसंद नहीं करते.








