पटना- बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आरजेडी में अंतर्विरोध बढ़ने लगा है. खासकर तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है.
रोहिणी आचार्य के बाद अब कार्यकर्ता भी खुलकर सामने आने लगे हैं. बुधवार को प्रदेश कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी हुई. कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका. ये लोग संजय को पार्टी से हटाने की मांग कर रहे हैं.
आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संजय यादव और विधान पार्षद सुनील सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही दोनों नेताओं का पुतला दहन किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इनका आरोप है कि संजय यादव और सुनील सिंह पार्टी को बर्बाद करने पर तुले हैं. कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ‘संजय हटाओ राजद बचाओ’ और ‘संजय यादव गो बैक’ के नारे भी लगाए.
आरजेडी कार्यालय के सामने पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने साफ-साफ कहा कि संजय यादव और सुनील सिंह के कारण इस चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है. इसलिए हम मांग करते हैं कि पार्टी को बचाने के लिए इनको बाहर किया जाए.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबतक संजय यादव को नहीं हटाया जाएगा, हमारा विरोध जारी रहेगा. इन्होंने कहा कि आरजेडी को बचाने के लिए संजय यादव को हटाना जरूरी है. वैसे भी बिहार को बिहार चलाएगा, हरियाणवी नहीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की दूसरी बेटी और सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की प्रत्याशी रह चुकीं रोहिणी आचार्य ने भी संजय यादव पर पार्टी को हाईजैक करने और परिवार में फूट डालने के आरोप लगाए हैं. उनको आरोप है कि संजय के लिए तेजस्वी यादव ने उन पर चप्पल भी उठाए.








