मुजफ्फरपुर- बिहार चुनाव रिजल्ट के बाद मुजफ्फरपुर जिले में प्रदर्शन का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इस वीडियो के माध्यम से हिंसा भड़काने की कोशिश की गयी. इस मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
पुलिस ने इसे नेपाल में हाल के दिनों में हुए GEN-Z जैसे हिंसक प्रदर्शनों की तर्ज पर बिहार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश माना है. मुजफ्फरपुर साइबर थाना ने एक युवती पर साजिश के आरोप में FIR दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
साइबर पुलिस के अनुसार युवती ने ट्विटर (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव परिणाम के बाद बिहार की सड़कों पर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साइबर सेल की जांच में वीडियो पूरी तरह फेक और भ्रामक पाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साइबर थाना में तैनात एएसआई दयाल नारायण सिंह ने FIR दर्ज कराते हुए कहा कि वीडियो नकली होने के बावजूद उसे वास्तविक प्रदर्शन बताकर वायरल किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य अफवाह फैलाना और समाज में अशांति, नफरत तथा दंगा भड़काने जैसा था.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल में ऐसी गतिविधियाँ जन-शांति भंग करने और सामूहिक उन्माद फैलाने का प्रयास है, जिन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल साइबर थाना घटना की आगे जांच कर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








