रोहतास- बिहार के रोहतास में मंगलवार अहले सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक ने प्रेमिका के घर के सामने ही अपनी जान दे दी. हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रत्यक्षदर्शी रामाकांत दुबे ने बताया कि चीख पुकार सुन घर से बाहर निकले तो देखा कि युवक आग की लपटों में चीख रहा है. फिर किसी तरह उसे बचाने का प्रयास किया गया पर वह बच नहीं सका. लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है. घटना डेहरी इलाके की की है.
लड़के के माता-पिता बेटे की मौत से सदमे में हैं और लड़की और उसके घरवालों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. पिता ने बताया कि छह महीने पहले दोनों घर से भागे थे. लड़की ने ही लड़के को भगाया था, इस बात को उसने कबूल किया था. मैंने दो दिन के अंदर दोनों को बरामद किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाने में बुलाकर परिवारवालों को लड़की सौंप दिया था. मैंने कहा था कि किसी को पता नहीं चलेगा कि आपकी लड़की या मेरा लड़का भागा था. उस समय मुझे लड़की के घरवालों ने धमकी दी थी कि कुछ होता है तो आप जिम्मेदार हैं.
अपने लड़के को संभाल लीजिएगा. मेरा लड़का घर से कहीं नहीं जाता था. 6 महीने से घर पर था. 2 बजे रात को लड़की ने एक दिन फोन किया और लड़के से बात कराने को कहा. आज यह घटना हुई है. मेरे लड़के को जलाकर मार दिया गया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भिजवा दिया.
वहीं मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची है और हर पहलु पर गहनता से जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टीम ने मौके से डंडा तथा टूटी हुई चूड़ी व लाइटर भी बरामद किया है. इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की का फूफा जो एक राजनीतिक दल से संबंध रखता है बीते दिनों उसने लड़के को जान से मारने की धमकी दी थी. वहीँ, घटना के बाद लड़की के घर वाले घर छोड़ फरार हो गए हैं.








