खगड़िया- बिहार के भागलपुर में हादसा के कारण एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इस हादसे में खगड़िया के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जो अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ट बांटने के लिए निकला था. इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है.
मृतक की पहचान गोगरी प्रखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम फतेहपुर के पूर्व मुखिया आनंदी सिंह के पुत्र शिवशक्ति सिंह उर्फ़ ओझल (60) के रूप में हुई है. जैसे ही यह खबर खगड़िया पहुंची परिवार में कोहराम मच गया. 30 नवंबर को मृतक की बेटी पूजा कुमारी की शादी थी.
रविवार दोपहर शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय डीएम आवास के सामने सुरखीकल रोड पर मुड़ते ही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नाले के स्लैब से टकराकर गिर पड़े. सिर में गंभीर चोट लगते ही मौके पर उनकी मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना में बाइक चला रहा युवक किशन कुमार, जो सुरखीकल नंदलाल लेन निवासी सुनील सिंह का पुत्र है. वह भी घायल हो गया. जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. हादसे में शामिल बाइक एलपीजी सिलिंडर ढोने के काम में भी इस्तेमाल की जाती थी.
यह घटना और भी दर्दनाक तब बन गई जब मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए उसी मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पत्नी भर्ती थी. परिवार की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर में मातम छा गया. दोनों बेटियां कविता और पूजा बार-बार बेहोश हो रही थी.
हादसे की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया. आगे की जांच जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








