पटना- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन दिन बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. बैठक में विधिवत तौर पर मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश पारित की गई.
कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री राज भवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी और बताया कि विधानसभा 19 नवंबर को भंग मानी जाएगी.
राज्यपाल को जानकारी देने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 19 नवंबर के बाद औपचारिक रूप से शुरू होगी. उस दिन तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और नियमित प्रशासनिक कार्य संभालते रहेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
19 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उस दौरान वे अपना इस्तीफा सौंपेंगे और साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.
इस पूरी प्रक्रिया के बाद यह तय होगा कि बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था किस रूप में सामने आएगी और कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा. हालांकि ये तय हो गया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन उसके पहले कई औपचारिकताएं निभाई जाएंगी.








