पटना- लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने तेजस्वी यादव के सलाहकार और आरजेडी सांसद संजय यादव पर आरोप लगाते हुए परिवार और पार्टी दोनों को छोड़ने का एलान कर दिया है। रोहिणी के इस फैसले से बिहार में सियासत तेज हो गई है। जेडीयू ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को सचेत किया है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि राजद एक पारिवारिक पार्टी है और परिवार का अंदरूनी कलह उभरकर सामने आया है। जिस बेटी रोहिणी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी परवाह किए बिना अपनी किडनी निकालकर दे दी, उस बेटी के मुंह से कराह निकल रहा हो, जिस भाई की कलाई में राखी बांधी आज उस परिवार और पार्टी को अलविदा कह रही है।
उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी सवाल के घेरे में हैं। लालू जी राजनीति के धृतराष्ट्र हो गए कि सबकुछ जानने हुए भी खामोश क्यों हो गए हैं?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आप अगर अपनी भूमिका अदा नहीं करेंगे तो रोहिणी के द्वारा आपके जान को बचाने के लिए दी गई कुर्बानी भी आपके लिए अपराध हो जाएगा। बेटी की कराह बहुत भारी पड़ती है। अभी भी समय है परिवार की राजनीति का कुनबा तो बिखर ही गया, अब परिवार का भी कुनबा बिखर जाएगा।








