डेस्क- एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत-ए टीम ने अपना पहला मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेला है. 14 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ग्रुप-बी के इस मुकाबले में भारत-ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था.
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही गेंदबाजों की क्लास लगाई. 14 साल के वैभव ने 32 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
वैभव शतक पूरा करने के बाद भी आक्रामक बैटिंग करते रहे. वैभव ने कुल मिलाकर 42 गेंदों का सामना करते हुए 144 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान नमन धीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों पर 163 रनों की साझेदारी की. नमन ने 22 बॉल पर 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
वैभव अपनी तूफानी पारी के दौरान सिर्फ 17 गेंदों पर ही फिफ्टी के आंकड़े तक पहुंच गए थे. वैभव को मुहम्मद फराजुद्दीन ने अहमद तारिक के हाथों कैच आउट कराया.
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत-ए को संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और पाकिस्तान-ए के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है. दूसरी ओर ग्रुप-बी में बांग्लादेश-ए, हॉन्ग कॉन्ग, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स हैं. यानी इस टूर्नामेंट कुल 8 टीमें भाग ले रही है. रविवार (16 नवंबर) को भारत-पकिस्तान के बीच मुकाबला होना है, जिसपर सबकी निगाहें हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








