पटना- राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार देर शाम राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नेताओं की हाई लेवल बैठक बुलाई. इससे पहले उन्होंने दिन में महागठबंधन के प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी.
महागठबंधन के उम्मीदवारों के साथ बैठक के दौरान तेजस्वी ने कहा कि “काउंटिंग वाले दिन किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए. हमारे पोलिंग एजेंट हर टेबल पर मौजूद रहें और फॉर्म 17C से लेकर ईवीएम की सील तक हर चीज की बारीकी से जांच करें.
उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना की गति को प्रभावित करने या किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिशें हो सकती हैं, इसलिए सबको अलर्ट रहना होगा. तेजस्वी ने एक्जिट पोल को नकारते हुए दावा कर दिया कि 14 तारीख को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र जी के बारे में मीडिया ने खबर चला दी कि उनका निधन हो गया। जो बाद में फर्जी खबर साबित हुई। जिंदा व्यक्ति को लोग मृत बताकर कर खबर चलाने लगे।
उसी तरह यह एक्जिट पोल भी फर्जी है, यह भी पूरी तरह गलत है। कल आनेवाले रिजल्ट से सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। बीते दिनों तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम मुख्यमंत्री पद की शपथ 18 नवंबर को लेंगे।








