पटना- पटना के अटल पथ पर बड़ा हादसा हो गया है जहां सड़क पार कर रही एक महिला को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई।
मृतका की पहचान मनोरमा देवी के रूप में हुई है. महिला इंद्रपुरी में बेटे के साथ रहती थीं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी अनुसार, महिला महेश नगर के पास रोड क्रॉस कर रही थी, तभी स्कार्पियो ने महिला को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतका मनोरमा देवी इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से गया की रहने वाली थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर स्कॉर्पियों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतका का 25 साल का पुत्र दीपक केबल ऑपरेटर का काम करता है। जानकारी हुई तो अटल पथ की ओर रवाना हुआ। मां की लाश को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां की दर्दनाक मौत से दीपक काफी सदमें में है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








