पटना- एग्जिट पोल में मिले रुझान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के नेता काफी खुश हैं. सीएम आज सुबह से एक्टिव दिख रहे हैं और पूजा-पाठ में लगे हैं.
उन्होंने पहले महावीर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की. उसके बाद पटना साहिब गुरुद्वारा भी पहुंचे, जहां मथ्था टेका और फिर उसके बाद पटना हाईकोर्ट मजार के पास जाकर चादरपोशी भी की.
हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार ने मीडिया से बात नहीं की लेकिन उनके चेहरे की खुशी बता रही है, वह चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हैं. मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी भी थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में नीतीश कुमार की सरकार की फिर से वापसी का रुझान दिखाया जा रहा है. एग्जिट पोल के बाद जेडीयू और बीजेपी के नेता जश्न मनाने की तैयारी भी कर रहे हैं. 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 नवंबर को भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर फीडबैक लिया था. जेडीयू कार्यालय भी पहुंचे थे, जहां वार रूम और पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया था.
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ विचार-विमर्श किया था. सीएम पहले चरण के चुनाव के बाद से ही लगातार फीडबैक ले रहे हैं. दो चरणों के चुनाव में मिले रुझान से उत्साहित भी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








