झारखण्ड- जमशेदपुर लोकसभा के अंतर्गत घाटशिला विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है. सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पर कतारबद्ध खडे़ होकर मतदान कर रहे हैं.
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला में उपचुनाव हो रहा है. इस चुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन झामुमो के प्रत्याशी हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन भाजपा के प्रत्याशी हैं. बाबूलाल सोरेन दूसरी बार घाटशिला से चुनाव लड़ रहे है. पहली बार उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी हैं, जिनमे एक महिला प्रत्याशी है. भाजपा और जेएमएम प्रत्यासी के बीच कड़ा मुकाबला है. विधानसभा के सभी 300 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की जा रही है. जिनमें 186 क्रिटिकल मतदान केंद्र है, जहां 10 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करने की अनुमति है. इस उपचुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है. वर्तमान में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
जिसमें 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिला एवं 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इस बार 2738 दिव्यांग, 372 सर्विस वोटर, 1 ओवरसीज इलेक्टर और 16,601 युवा मतदाता उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








