सीवान- दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले सिवान में बड़ी संख्या में VVPAT की पर्ची नाले के पास बरामद हुई है. मामला सिवान शहर के मौली के बधान के पास का है. अचानक ही हजारों पर्चियां नाले के पास फेंकी हुई मिलने की खबर से हड़कंप मच गया.
जैसे ही लोगों की नजर पड़ी कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को तत्काल इसकी सूचना दी. कुछ लोग इस दौरान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाने लगे.
VVPAT पर महाराजगंज प्रत्याशियों का नाम लिखा हुआ है. यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई. मौजूद सैकड़ो लोगों ने तत्काल जिला पदाधिकारी से इस पर जवाब की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह से कहीं ना कहीं आम जनता जनता वोट चोरी हो रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं जैसे ही यह खबर प्रशासन को मिली घटना स्थल पर तुरन्त एसडीएम सीवान पहुंचे और VVPAT की पर्चियों को इकठ्ठा करवा कर अपने कब्जे में ले लिया और साथ लेकर निकल गए.
उसके कुछ देर बाद सीवान निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधकारी एवं एसपी पहुंचे. अधिकारियों ने उस जगह का मुआइना किया और लोगों से बात की फिर वापस लौट गए.
वहीं जिलाधकारी सह निर्वाची पदाधिकारी आदित्य कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि VVPAT की पर्चियां फेंकने की सूचना मिली थी, हमलोग पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अमूमन यह मॉक ड्रिल की पर्चियां हैं फिर भी यहां नही होनी चाहिए, पूरे मामले की जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








