डेस्क- दिल्ली से दिल दहला देने वाले धमाके के बाद पूरे देश में खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई है. सोमवार की शाम लाल किले के पास एक कार में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट में आठ लोगों की मौत हो गई है. वहीं 24 लोगों के घायल होने की खबर है.
इस धमाके के बाद मुंबई पुलिस भी सतर्क हो गई है. शहर के संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और नाकेबंदी बढ़ा दी गई है. रेलवे स्टेशन, मॉल, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. उधर, यूपी में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
यूपी के प्रमुख-स्थानों, धार्मस्थलों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है. सोशल मीडिया पर अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम ने कहा कि पुलिस ड्रोन और पर्यवेक्षण जैसी तकनीकी गतिविधियों पर निगरानी करे. यूपी और दिल्ली के बीच लगी सीमा पर नाकेबंदी की जा रही है. नोएडा और गाजियाबाद में पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
यूपी और नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोलकाता में भी हाई अलर्ट जारी. पुलिस ने सभी यूनिट को अलर्ट किया. पूरे शहर में नाका चेकिंग शुरू हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








