डेस्क- बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां लाल किले के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ है. घटना मेट्रो स्टेशन गेट न. 1 पर हुई है. धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी जद में और कई गाड़ियां आ गयी जिनमे आग लग गई है.
घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. कई लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की भी बात सामने आ रही है. मौके पर अफरातफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस पहुंची है और जाँच कर रही है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद है.
धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी. फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मेट्रो स्टेशन के आसपास के पूरे इलाके के कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है।








