पटना- तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी इस बार के चुनाव में 10 से 15 सीटें जीतेगी.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर आत्मविश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “हम जीतेंगे, हमारी पार्टी 10 से 15 सीटें जीतेगी.”
हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि राज्य में अगली सरकार कौन बनाएगा, तो उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा. तेज प्रताप ने कहा, “देखते हैं क्या होता है. 14 नवंबर को पता चलेगा. नतीजे 14 तारीख को आएंगे. मैं सबकुछ नहीं जानता हूं, इसलिए मैं आपको कुछ नहीं बता सकता.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि बिहार चुनाव के लिए कल यानि 11 नवंबर को अंतिम फेज का चुनाव है. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि इस बीच NDA हो या महागठबन्धन सभी अपने जीत के दावे कर रहे हैं.








