पटना- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गृह मंत्रालय ने उनको वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सिक्योरिटी दी है. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है.
अब तेज़ प्रताप की सुरक्षा सीआरपीएफ की टीम कवर देगी. सुरक्षा एजेंसी की विशेष रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. तेजप्रताप यादव को जो वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है, उसके तहत सुरक्षा में 11 कमांडो तैनात होते हैं.
इनमें 5 पुलिस के स्टैटिक जवान उस वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके आवास के आसपास रहते हैं. इसके अलावे 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में वीआईपी की सिक्योरिटी में रहते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी और इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं. पिछले दो दिनों में दो बार तेजप्रताप यादव की बीजेपी सांसद रविकिशन से मुलाकात हो चुकी है. दोनों बार पटना एयरपोर्ट पर मिले.
हालांकि दोनों ने इसे संयोग बताया लेकिन इसको लेकर भी बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या तेजप्रताप की भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियां बढ़ रही है? अब इसी बीच उनको वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी देने पर भी अटकलबाजी तेज हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








