पटना- कल बिहार में पहले चरण का मतदान है. मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर, फैक्स नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं।
शिकायत दर्ज करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी संपर्क विवरण:
फोन नंबर: 0612-2824001, फैक्स नंबर: 0612-2215611
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ईमेल आईडी: ceo_bihar@eci.gov.in, ceobihar@gmail.com
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बुधवार को स्टेट कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और मतदान के दौरान वेबकास्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को जिलावार निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित पांडेय, प्रशांत सी.एच., और ओएसडी श्रीप्रकाश भी उपस्थित थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मतदान क्षेत्रों में प्रशासनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है, जबकि मतदान केंद्रों पर मतदान दलों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती पूरी कर ली गई है। बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।








