रोहतास- रोहतास में पवन सिंह के रोड शो में राजद का झंडा लहराया गया. इस दौरान लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगे. पवन सिंह सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र सिंह की पत्नी स्नेह लता के समर्थन में रोड शो करने के लिए पहुंचे थे.
पवन सिंह बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए हैं. पवन सिंह सासाराम विधानसभा सीट के तिलौथू में हेलीकॉप्टर से पहुंचे. एनडीए उम्मीदवार स्नेह लता कुशवाहा के साथ खुली जीप में सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए. इस दौरान लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव का झंडा लिए राजद समर्थक नारेबाजी करने लगे.
इस दौरान एनडीए और राजद समर्थकों में नोकझोंंक भी हुई. एनडीए समर्थकों ने राजद समर्थकों से झंडा छींनने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. राजद समर्थक पवन सिंह तथा एनडीए उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा के सामने नारेबाजी करते रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी तरफ पावर स्टार पवन सिंह की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं तथा युवतियों की थी. महिलाओं ने कहा कि वह सिर्फ पवन सिंह को देखने के लिए घरों से निकलीं हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव का पहले चरण का प्रचार प्रसार थम चुका है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए होगी. रोहतास जिले के सातों विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को वोटिंग होनी है.








