बेगूसराय- बिहार के बेगूसराय में आज एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और मछली पकड़ने की पारंपरिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया.
राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तालाब में उतरकर जाल डाला और मछली पकड़ने की पुरानी परंपरा को अपनाया. यह नज़ारा देखकर वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए. कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा भी किया.
इस मौके पर वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के डिप्टी सीएम पद के चेहरा मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे. सभी ने मिलकर इस पारंपरिक गतिविधि में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बेगूसराय के साथानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही मछली निकालने की प्रक्रिया की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान राहुल गांधी, मुकेश सहनी सहित कई नेता पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी बिना हिचकिचाए मछुआरों के साथ तालाब में उतर गए.
मछली निकालने के बाद राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और भोजन का स्वाद भी लिया. लोगों ने कहा कि ऐसा दृश्य यहां के लोगों ने नहीं देखा. इतने बड़े नेता मछुआरों के साथ तालाब में मछली पकड़ने के लिए उतर गए.








