पटना- दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अनंत सिंह को आज ही CJM कोर्ट में पेश किया गया। देर रात पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया है.
अनंत सिंह के वकील ने बताया कि मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को 14 दिनों के लिए नए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने रिमांड की कोई मांग भी नहीं की है। पुलिस रिमांड मांगेगी या नहीं यह उनका फैसला होगा। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने कहा, सत्यमेव जयते! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब जनता ही लड़ेगी। इस मामले में डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि मोकामा में राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर वहां मौजूद हर एक शख्स की चुन-चुन कर गिरफ्तारी होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह के अलावा 80 गिरफ्तारी हो चुकी है। दुलारचंद के पोते की भूमिका की जांच भी जारी है।








