मुजफ्फरपुर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी झंझट में फंस गए हैं. बिहार चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ पर्व पर की गई उनकी टिप्पण को लेकर मुजफ्फरपुर की CJM कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है. ये शिकायत एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने दायर की है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 11 नवंबर को तय की है.
एडवोकेट ओझा का आरोप है कि राहुल गांधी ने चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर में में एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री को सिर्फ वोट चाहिए. अगर भीड़ में 200 लोग कहें कि वोट के बदले मंच पर नाचो, तो वो खुशी-खुशी भरतनाट्यम करने लगेंगे.
शिकायत में ये भी कहा गया है कि राहुल गांधी ने छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहा जिससे हिंदुओं और बिहारवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. ओझा ने इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 356(2), 352 और 353 के तहत सजा योग्य अपराध बताया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








