रोहतास- रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट हॉट सीट में तब्दील होती जा रही है. इस सीट से भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतर चुकी हैं. वहीं, इस सीट से जेडीयू के सांसद महाबली सिंह चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर, महागठबंधन ने माले के प्रत्याशी अरुण सिंह को उतारा है.
एनडीए उम्मीदवार के प्रचार में शामिल होने आए दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने ज्योति सिंह को ‘वोट कटवा’ कहा था. पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने मनोज तिवारी को जबाव दिया है.
ज्योति ने कहा कि मनोज तिवारी आदरणीय हैं, बड़े भाई जैसे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमें ‘वोट कटवा’ कहा, तो हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि अगर विपक्ष की ओर से हमें भेजा गया होता, तो किसी पार्टी की ओर से होते, न कि काराकाट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में होते.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ज्योति सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से काराकाट की जनता को मेरा आपार जन समर्थन मिल रहा है, ऐसे में एनडीए नेताओं के कलेजे पर सांप लोट रहा है. मनोज तिवारी सहित एनडीए के लोगों को काराकाट की जनता आगामी 14 नवंबर को जवाब देगी.








