छपरा- छपरा में एनएच 19 पर तैनात बिहार पुलिस के SI राणा प्रताप मंडल की अचानक मौत हो गई। उन्हें सिर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें मृत घोषित किया।
बताया जा रहा है कि छपरा के अवतार नगर थाना में पदस्थापित 53 वर्षीय एसआई राणा प्रताप मंडल, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, सुबह लगभग 03:45 बजे उनके सिर में अत्यधिक दर्द होने लगा.
इसके उपरांत वे शौचालय की ओर गए, जहां वे अचानक बेहोश होकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना स्थल पर मृतक के नाक एवं कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन सहरसा से छपरा के लिए रवाना हो गए हैं। राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन पर जिले के पुलिस महकमे ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।








