पटना- बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदला है। ठंड की आहत के बीच आज बुधवार को अचानक मौसम खराब हो गया। आज अचानक ठंडी हवाए चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश होगी। तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार और सीमांचल के कुछ जिलों में इसका असर देखने को मिल रहा है। जहां 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम विभाग ने बुधवार 29 अक्टूबर को 25 से ज्यादा जिलो में आंधी, बारिश और बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण, गयाजी, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और नवादा जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है।
जबकि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बेगूसराय समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा। वही अगले दिन 30 अक्टूबर गुरुवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में तेज आंधी बारिश की आशंका जतायी गयी है। इसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, बक्सर, कैमूर, रोहतास औरंगाब, अरवल, मधेपुरा, और सहरसा जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








