डेस्क- वैशाली जिले की लालगंज सीट से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय करताहा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर फोन कर शिवानी शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी।
इस सनसनीखेज धमकी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद शिवानी शुक्ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस धमकी देने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिवानी शुक्ला राजद नेता और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं, जो इस समय जेल में बंद हैं। राजद के टिकट पर शिवानी लालगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई बेंगलुरु की एलायंस यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से एलएलएम की डिग्री हासिल की है।








