पटना- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन ने आज पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न केवल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया, बल्कि उप-मुख्यमंत्री प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी है. सरकार बनने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सीएम और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनेंगे.
महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में उप-मुख्यमंत्री प्रत्याशी की घोषणा के बाद मुकेश सहनी ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तब भारतीय जनता पार्टी को तोड़ नहीं देंगे, तब तक उसे छोड़ेंगे नहीं. वीआईपी चीफ ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनेगी और मिलकर बिहार के विकास को गति देंगे.
मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं. वो समय आ चुका है. हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








