बिहार- बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. मोहनिया विधानसभा सीट से राजद की उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन पत्र रद्द हो गया है.
दरअसल, श्वेता सुमन ने मोहनिया विधानसभा सीट से अनुसूचित जाति (SC) के प्रमाण-पत्र के आधार पर नामांकन दाखिल किया था. लेकिन भाजपा ने दावा किया कि श्वेता सुमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी हैं और उनका जन्मस्थान भी उत्तर प्रदेश है. उनके पति का नाम विनोद राम है. भाजपा नेता विंध्याचल राय ने निर्वाचन विभाग को आवेदन देकर नामांकन रद्द करने की मांग की थी.
नामांकन रद्द होने के बाद श्वेता सुमन ने कहा कि वे स्क्रूटनी के लिए मोहनिया अनुमंडल गईं थीं, जहां उनसे जाति प्रमाण पत्र मांगा गया और जब आज वे प्रमाण पत्र जमा करने पहुंची तो कहा गया कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
श्वेता सुमन ने कहा कि वे कैमूर में 20 वर्षों से रह रही हैं, तो क्या वे कैमूर जिले की निवासी नहीं हुईं, यह सब उनके साथ साजिश के तहत किया गया है, क्योंकि भाजपा को डर है कि राजद जीत कर सरकार ना बना ले.
श्वेता सुमन ने कहा कि इसी सीओ और आर ओ के द्वारा मेरा नामांकन सलेक्ट किया गया था और अब इन्हीं के द्वारा रद्द किया गया है, जबकि पूछने पर उनके द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि मैं कुछ नहीं कर सकता.
श्वेता सुमन ने कहा कि मैं कहना चाहूंगी कि इनपर लगातार दबाव आ रहा था यहां तक कि डीएम का भी फोन आ रहा था, जिसके दबाव में आ कर इन्होंने मेरा नामांकन रद्द कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








