गयाजी- प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में इन दिनों बगावत नजर आ रही है. खबर है कि गया जी में 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ 50 से अधिक नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है.
पार्टी से नाराज नेताओं का दावा है कि 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता एक साथ इस्तीफा दे रहे हैं. ये सभी वो कार्यकर्ता हैं जिन्हें इन नेताओं के द्वारा पिछले एक वर्षों में सक्रिय सदस्य बनाया गया था , उनकी नाराजगी टिकट बंटवारे को लेकर है, खास कर भाजपा और जदयू के नेताओं को जिले में टिकट देने से ये नाराज हैं
दरअसल, बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद जन सुराज के नेताओं में नाराजगी है,नेताओं ने आरोप लगाया है कि जन सुराज पार्टी भाजपा के इशारे पर चलने वाली है, भाजपा और जदयू के जिन नेताओं को टिकट मिली है उन्हें भाजपा से टिकट देने के लिए नाम दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय सिंह जिला चुनाव प्रभारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज पर आरोप लगाते हुए कहा पार्टी में चुनावी प्रक्रिया के संबंध में हम लोगों से एक भी मशवरा नहीं लिया गया , यहां गया जिले में 10 विधानसभा में सिर्फ दो विधानसभा के प्रत्याशी को छोड़ कर सभी 8 विधानसभा में कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दी गई है.
पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रशांत किशोर ने छूट बोल कर नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल किया है, दुख इस बात का नहीं है कि टिकट नहीं मिली है, दुख तो इस बात का है जिनको टिकट दी गई है वो दूसरी पार्टी से अभी दो दिन पहले आए हैं, प्रशांत किशोर की असली हैसियत अब चुनाव में पता चलेगी.








