सहारनपुर- हाल ही में पंजाब के पूर्व डीजीपी और कांग्रेस नेता मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर का निधन हो गया था। शुरुआती तौर पर कहा गया था कि उनकी मौत दवाओं की ओवरडोज के कारण हुई है।
लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी के खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज किया है। अकील की मौत 16 अक्टूबर की रात हरियाणा
के पंचकूला में हुई थी।
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, अकील की मौत के बाद उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। मौत से कुछ समय पहले बनाए इस वीडियो में उसने अपने पिता और पत्नी समेत पूरे परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
अकील ने इस वीडियो में कहा है, मेरी पत्नी की शादी मुझसे नहीं डैड से हुई थी। मेरे परिवार के लोग मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। इस मामले में पूर्व डीजीपी के एक पड़ोसी शमशुद्दीन भी सामने आए हैं। उन्होंने इन आरोपों का समर्थन करते हुए मोहम्मद मुस्तफा पर आरोप लगाए हैं।
शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर से शिकायत में मुस्तफा की पत्नी रजिया, अकील की पत्नी और बहन के खिलाफ 103(1), 61 बीएनएस के तहत केस दर्ज कराया है। रजिया पंजाब की चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS अधिकारी हैं, जिन्हें पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता था। मुस्तफा की बहू और अकील की पत्नी को कुछ साल पहले पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया था, जो सुर्खियों में रहा।
अपनी मौत से पहले 27 अगस्त को बनाए इस वीडियो में अकील कहते नजर आए हैं कि, मैंने डेढ़ साल पहले अपने डैड और वाइफ का अफेयर डिस्कवर किया। मुझे यह पहले ही पता लगना चाहिए था। शादी के एक साल बाद 2018 में मैंने इन्हें ड्रेसिंग रूम के पास पकड़ लिया, लेकिन वह भाग गया था।
इसके बाद उन्होंने मुझे लीगली डिटेन कराया। मैं बहुत मेंटली प्रेशर में हूं। लगता है आज फिर झूठा केस करेंगे। एक बार पहले भी ट्राई कर चुके हैं। आगे कहा है, मेरी मां और मेरी बहन डैड के कमरे में बैठे थे कि इसका कुछ इंतजाम करो।
पंचकूला में इनकी चल नहीं पा रही, क्योंकि यहां की पुलिस इनके अंडर में नहीं आती। चुनाव जीतने के बाद फैसला करेंगे। मुझे कहते थे कि तेरा कैरेक्टर मैं स्टेब्लिश कर दूंगा। फिलहाल, पुलिस अब नए एंगल से मामले की जांच कर रही है।








