पटना- महागठबंधन में टिकट की खींचतान के बीच रविवार सुबह राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। वे सड़क पर रोते-बिलखते नजर आए।
उन्होंने कहा- संजय यादव ने मधुबन विधानसभा से टिकट देने के एवज में ₹2.70 करोड़ मांगे, रकम नहीं तो टिकट किसी और को दे दिया है। रविवार को RJD ने अपनी पहली ऑफिशियल लिस्ट जारी की है, जिसमें नामांकन कर चुके 52 कैंडिडेट्स के नाम हैं।
मदन शाह ने कहा- महागठबंधन सरकार नहीं बनाएंगे, तेजस्वी बहुत घमंडी हैं, लोगों से मिलते नहीं हैं, वे टिकट बांट रहे हैं, संजय यादव यह सब कर रहे हैं। मैं यहां मरने आया हूं। लालू यादव मेरे गुरु हैं। उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे। उन्होंने संतोष कुशवाहा को टिकट दिया, जो BJP का एजेंट है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि 2020 में लालू जी ने मुझे रांची बुलाया और तेली समाज की आबादी के बारे में एक सर्वे करवाया। मुझसे कहा कि मदन शाह मधुबन सीट से रणधीर सिंह को हराएंगे। तेजस्वी जी और लालू जी ने मुझे बुलाया था, उन्होंने कहा था कि वे मुझे टिकट देंगे। मैं 90 के दशक से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मैं एक गरीब आदमी हूं, मैंने अपनी जमीन बेच दी।
इधर, गया के बाराचट्टी विधानसभा से ऊषा देवी आज राबड़ी आवास पहुंचीं। यहां वो टिकट को लेकर रोने लगी। उन्होंने कहा कि बड़े साहब यानी लालू यादव ने 2020 में टिकट देने का आश्वासन दिया था और उसी साल उन्हें टिकट भी मिलने वाला था, लेकिन किसी दबाव के कारण मेरा टिकट काट दिया गया था। इसके बाद लालू यादव ने वादा किया था कि 2025 में पक्का टिकट देंगे, लेकिन इस बार भी टिकट नहीं मिला।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








