अररिया- बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर हर पार्टी में अफरा-तफरी मची है. पार्टी के खिलाफ बयान भी सामने आ रहे है. अररिया में बीजेपी नेता पंडित अजय झा को भी टिकट नहीं मिला. टिकट कटने से नाराज उनका दुख विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया.
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा जिले में पार्टी के लिए वर्षों से सक्रिय है. लेकिन इस बार भी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिले के किसी विधानसभा से अपना प्रत्याशी नहीं बनाया. इससे निराश अजय झा ने आत्महत्या की प्रयास की जब उनके द्वारा कफन मंगाये जाने की सूचना मिली तो परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी.
अररिया आश्रम मुहल्ला वार्ड संख्या 14 में बीजेपी नेता पंडित अजय झा और उनकी पत्नी संजू झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के खिलाफ भड़ास निकाली. संजू झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजू झा ने कहा है कि नरपतगंज हमारा क्षेत्र है. मेरा मायका और ससुराल दोनों यहीं है. मेरे अपने लोग यहां हैं. इसलिए मैं यहीं से चुनाव लडूंगी. पत्नी संजू झा तो इतनी नाराज हैं कि उन्होंने साफ कह दिया कि बीजेपी में ब्रह्माणों के लिए जगह नहीं बची है. संजू झा ने कहा कि अपने पति के सम्मान के लिए चुनाव लड़ेंगी.








