रांची- कुड़मी एसटी मांग के विरोध में आज धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आदिवासी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटे.
इस रैली में रांची के अलावा खूंटी, चतरा, लोहरदगा, मांडर, सिल्ली, गुमला, सिमडेगा, लातेहार समेत विभिन्न जिलों से लोग पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष और धार्मिक प्रतीकों के साथ जत्थों में रैली स्थल पर पहुंचे .
कुड़मी समाज की मांग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आदिवासी समाज के लोग लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए. आंदोलनकारियों ने हाथों में जय सरना और कुड़मी मांग के विरोध वाली तख्तियां ले रखी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कुड़मी द्वारा एसटी का दर्जा देने की मांग के खिलाफ 12 अक्टूबर को आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के बैनर तले मोरहाबादी में आदिवासी समाज का जुटान हुआ था. इसमें अच्छी खासी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई थी. इस दौरान कुड़मी मांग का पुरजोर विरोध किया गया था. फिलहाल, आदिवासी संगठनों की ओर से आंदोलन होने पर सोशल मीडिया खींचतान का अखाड़ा बना हुआ है.








