पटना- कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने अबतक 22 कैंडिडेट को टिकट देकर मैदान में भेज दिया है. वहीं बाकी बचे उम्मीदवारों का नाम भी करीब-करीब फाइनल हो चुका है. माना जा रहा कि देर शाम तक पूरी सूची जारी कर दी जाएगी.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सबसे पहले बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम का नाम फाइनल किया है. उनको एक बार फिर औरंगाबाद जिले की कुटुंबा सुरक्षित सीट से उतारा गया है. उन्होंने 2020 में भी इस सीट से जीत हासिल की थी.
वैशाली जिले की राजापाकर सुरक्षित सीट से मौजूदा विधायक प्रतिमा दास को सिंबल मिल चुका है. बिक्रम सीट से अनिल कुमार को भी टिकट मिला है. वैशाली विधानसभा सीट से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, फुलपरास से सुबोध मंडल और सुल्तानगंज से ललन कुमार को कांग्रेस का सिंबल सौंप दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बेगूसराय से अमित भूषण, बछवारा से शिव प्रकाश गरीब दास, औरंगाबाद से आनंद शिंकर, बरबीधा से त्रिशूलधारी सिंह, लखीसराय में अमरेश कुमार, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, बगहा से जयेश मंगल सिंह, वजीरगंज से शशि शेखर सिंह और सहरसा जिले की सोनबरसा सुरक्षित सीट से तारिणी ऋषिदेव को टिकट मिल चुका है.
इसके अलावे बिहार कांग्रेस की तरफ से जिन लोगों को सिंबल बांटा जा चुकी है, उसमें राजपुर से विश्वनाथ राम, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, रोसड़ा से ब्रजकिशोर रवि, गोपालगंज से ओमप्रकाश गर्ग, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी और गोविंदगंज से शशि भूषण राय शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








