डेस्क- लखनऊ में मुस्लिम समाज के लोगों ने दादा मियां दरगाह पर प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की और चादर चढ़ाई. इस मौके पर सभी ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया. लोगों ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जैसे संत समाज को जोड़ने का काम करते हैं और धर्म से ऊपर उठकर प्रेम का संदेश देते हैं.
मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जैसे लोग समाज को जोड़ने का काम करते हैं, वे इंसानियत की बात करते हैं. देश को ऐसे संतों और विचारकों की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चलने की सीख दें. दरगाह पर माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण रहा,जहां हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी झलक देखने को मिली.
उधर, प्रयागराज के प्रतापपुर इलाके के आरापुर गांव से एक मुस्लिम युवक सुफियान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मदीना शरीफ से प्रेमानंद प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता नजर आ रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








