पटना- दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी. सीपीआई माले ने जिन दो उम्मीदवारों के नाम कन्फर्म कर दिए हैं, उनमें एक दिव्या भी हैं.
सीपीआई माले ने दीघा विधानसभा सीट से सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन दिव्या गौतम को लड़ाने का फैसला कर लिया है. उनका टिकट कन्फर्म है और 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी. उनके नामांकन से जुड़ा पोस्टर पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पटना विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा दिव्या गौतम उर्फ दिव्यललिता गौतम ने पटना कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. कॉलेज के जमाने से स्टूडेंट पॉलिटिक्स में सक्रिय दिव्या ने साल 2012 में आइसा (AISA) की ओर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि उनको सफलता नहीं मिली और दूसरे स्थान पर रहीं. उनका चयन 64वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए भी हुआ था लेकिन उन्होंने नौकरी नहीं की. यूजीसी-नेट क्वालिफाइड दिव्या फिलहाल पीएचडी कर रही हैं.








