पटना- बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इसके साथ ही टिकट के लिए भी तमाम कोशिशें प्रत्याशियों के द्वारा की जा रही है. इसी कड़ी में राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर राजद के टिकटार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेजस्वी यादव की अगुवाई में अंदर बैठक चल रही थी, जबकि बाहर टिकट के लिए दावेदार समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते नजर आए.
पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधानसभा (संख्या 17) से दावेदारी ठोक रहे पवन कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे. पवन वर्तमान में चकिया नगर परिषद के सभापति हैं और राजद से टिकट की उम्मीद लगाए हुए हैं. समर्थक उनके नाम पर सिंबल देने की मांग कर रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक खत्म होने के बाद जब तेजस्वी यादव बाहर निकले तो पवन के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेरने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया. करीब आधे घंटे तक समर्थकों के बीच तेजस्वी की गाड़ी फंसी रही. गाड़ी को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
दावेदारी ठोक रहे पवन कुमार ने आगे कहा कि 2005 के बाद से पिपरा सीट पर राजद ने अपने सहयोगी दलों को मौका दिया, लेकिन वो हमेशा हार रहे हैं, इसलिए इस बार वे चाहते हैं कि पार्टी खुद यह सीट अपने पास रखे. उन्होंने कहा कि पिपरा की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और राजद के पक्ष में माहौल है. अगर मुझे टिकट मिला तो इस बार जीत निश्चित है. जनता मेरे साथ है.
वहीं, बैठक के बाद तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए, जहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








