पटना- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. कुल 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी.
इस प्रेस कॉफ्रेंस में प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे. हालांकि मनोज भारती, आरसीपी सिंह सहित तमाम बड़े नेता जरूर मौजूद थे. उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और यह पहली सूची उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है.
उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार जनसंपर्क, ईमानदारी और जनता के मुद्दों पर चयनित किए गए हैं. उदय सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें 17 अति पिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग और 8 अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों को मिला टिकट दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पार्टी की पहली लिस्ट में कई बड़े चेहरे है. जिनमें खासकर अस्थावां सीट से RCP सिंह की बेटी लता सिंह को टिकट मिला है. समस्तीपुर से कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर, गोपालगंज से प्रीति किन्नर को टिकट, रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
लौरिया (पश्चिम चंपारण) से सुनील कुमार, हरसिद्धि (एससी) (पूर्वी चंपारण) से अवधेश राम, ढाका (पूर्वी चंपारण) से डॉ. लाल बाबू प्रसाद, सुरसंड (सीतामढ़ी) से उषा किरण, रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी) से विजय कुमार साह, बेनीपट्टी (मधुबनी) से मोहम्मद परवेज आलम, निर्मली (सुपौल) से राम प्रवेश कुमार यादव, सिकटी (अररिया) से राघिब बब्लू, कोचाधामन (किशनगंज) से अबू अफ्फान फारुक़ी, अमौर (पूर्णिया) से अफरोज आलम, बायसी (पूर्णिया) से मोहम्मद शाहनवाज आलम, प्राणपुर (कटिहार) से कुणाल निषाद उर्फ सोनू सिंह, आलमनगर (मधेपुरा) से सुभोध कुमार सुमन, सहरसा से किशोर कुमार, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) से सुरेंद्र यादव, महिषी (सहरसा) से शमीम अख्तर शामिल है.
दरभंगा ग्रामीण से शोएब खान, दरभंगा से आर. के. मिश्रा, केवटी (दरभंगा) से बिल्लू साहनी, मीनापुर (मुजफ्फरपुर) से तेज नारायण साहनी, मुजफ्फरपुर से डॉ. अमित कुमार दास, गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा, भोरे (एससी) (गोपालगंज) से प्रीति किन्नर, रघुनाथपुर (सिवान) से राहुल कीर्ति सिन्हा, दरौंधा (सिवान) से सत्येंद्र कुमार यादव, मांझी (सारण) से यदुवंश गिरी, बनियापुर (सारण) से श्रवण कुमार महतो, छपरा (सारण) सेजय प्रकाश सिंह, परसा (सारण) से मुसाहब महतो, सोनपुर (सारण) से चंदन लाल मेहता के नाम है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कल्याणपुर (एससी) (समस्तीपुर) से राम बालक पासवान, मोरवा (समस्तीपुर) से जागृति ठाकुर, मटिहानी (बेगूसराय) से डॉ. अरुण कुमार, बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार साहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर (खगड़िया) से गजेन्दर कुमार सिंह (निषाद), परबत्ता (खगड़िया) से विनय कुमार वरुण, पीरपैंती (एससी) (भागलपुर) से घनश्याम दास, बेलहर (बांका) से ब्रज किशोर पंडित, अस्थावां (नालंदा) से लता सिंह, बिहारशरीफ (नालंदा) से दिनेश कुमार, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, कुम्हरार (पटना महानगर) से के. सी. सिन्हा, आरा से डॉ. विजय कुमार गुप्ता, चेनारी (एससी) (रोहतास) से नेहा कुमारी (नटराज), करगहर (रोहतास) से रितेश रंजन (पांडेय), गोह (औरंगाबाद) से सीता राम दुखारी, नबीनगर (औरंगाबाद) से अर्चना चंद्रा, इमामगंज (एससी) (गया) से डॉ. अजीत कुमार और बोध गया (एससी) (गया) से लक्ष्मण मांझी को पार्टी ने उम्मीादवार बनाया है. नीचें देखें पूरी लिस्ट








