पटना- पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने नया मोड़ लिया है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए और सुसाइड की धमकी दी. वहीं अब पवन सिंह ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है.
पत्नी संग चल रहे विवाद पर पवन सिंह ने आज मीडिया के सामने अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह इंस्टा पर पोस्ट करती हैं कि मैं आपसे मिलने लखनऊ आ रही हूं. मैं उनके विचार को अच्छे से जानता हूं. इसलिए मैंने प्रशासन में सूचना दिया था.
पवन ने कहा कि तलाक का केस हमारी तरफ से आरा में चल रहा है. मेंटिनेस का केस ज्योति सिंह की तरफ से बलिया में चल रहा है. ज्योति सिंह मैं आपसे इतना कहना चाहता हूं कि अगर मैं आपसे मिलना नहीं चाहता, तो क्या आप मुझसे मिल पातीं. फिर भी हम रेडी हुए. मेरा छोटा भाई ऋतिक और धंनजय आए. हम लोग फ्लैट पर मिले. ज्योति अपने भाई और बड़ी बहन जूही के साथ थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पवन सिंह ने आगे कहा, ज्योति के लाइव के कारण रात भर सड़क पर बिताये. आरोप लगते हुए कहा कि आप जो अपने पति के लिए अपनापन दिखा रही हैं. ये अपनापन चुनाव से 5 महीने पहले क्यों नहीं दिखा. या चुनाव के दो महीने बाद क्यों नहीं दिखा. ये आज ही क्यों?
ज्योति के पिता पर आरोप लगाते हुए पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह के पिता लखनऊ आते हैं. वो कहते हैं कि हमारी बेटी को विधायक बना दीजिए. उसके बाद आपको उसके साथ रहना हो तो रहिएगा. वरना छोड़ दीजिएगा.
विधायक बनने के लिए कितना गिरोगी. आपको गिरना है, तो गिरिए. मैं मर्यादा के बाहर नहीं जा सकता. सबके आशीर्वाद से दुनिया पवन सिंह को पावर स्टार बोलती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आगे उन्होंने कहा, मैं भी इंसान हूं. थक जाता हूं कभी-कभी. आंसू गिर जाता है. पर मर्द का दर्द दुनिया को नहीं दिखता है. एक बात और जो लोग इस मैटर में मजे ले रहे हैं, उन्हें मैं इतना बता दूं कि फैमिली की बात कैमरे पर नहीं, कमरे में होती है.








